मोदी ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली: 27 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए उनका बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था और उन्होंने 27 फरवरी 1931 को देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे।