logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्य न्यायाधीश ने की मीडिया की भूमिका की सराहना



देश के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा मीडिया की सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका की सराहना किए जाने पर भारत संवाद मीडिया की पूरी टीम ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि यदि समय पर मीडिया द्वारा तथ्यात्मक रिपोर्टिंग नहीं की जाती, तो न्यायपालिका की साख को अपूरणीय क्षति हो सकती थी। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए मीडिया की रचनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर भारत संवाद मीडिया की पूरी टीम ने कहा कि यह सम्मान देशभर के उन पत्रकारों के लिए प्रेरणा है, जो निष्पक्षता, सत्य और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज तक सही जानकारी पहुंचाने का कार्य करते हैं।

👉 भारत संवाद मीडिया परिवार की ओर से माननीय CJI महोदय को तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार।

✍️ रिपोर्ट: आनंद किशोर
Bharat Samvad Media
Bharat Samvad News 24 | National News Channel
All india media association

0
635 views

Comment