हादसे का इंतजार... स्कूल के ऊपर से निकल रही बिजली लाइन से खतरा
झालावाड़| जयपुर डिस्कॉम के अधिकारी जहां स्कूलों की छत से बिजली की लाइनें हटाने का दावा कर रहे हैं वहीं राजकीय प्राथमिक स्कूल धनवाड़ा के ऊपर से बिजली की लाइनें नहीं हट पा रही हैं। जबकि अगस्त 2025 से स्कूल प्रबंधन मांग करता आ रहा है। यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। दरअसल, सरकार से सख्त आदेश हैं कि सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकल रही बिजली लाइनें हटवाया जाए, लेकिन कई स्कूलों में इस पर अमल नहीं किया गया है।
धनवाड़ा स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष गुप्ता का कहना है कि मुख्य अभियंता से लेकर डिस्कॉम के एसई, एक्सईएन सहित अन्य तमाम अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इधर, डिस्कॉम के एसई विशंभर सहाय का कहना है कि यह प्रसारण निगम की लाइन हो सकती है। मामले को दिखवाया जाएगा।
Aima media jhalawar