logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोहना निवासी मृतक पेशे से एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर था और उसके घर में 12 मार्च को बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान होटल के कमरे से S*x पावर बढ़ाने वाली दवाओं के खाली रैपर बरामद हुए हैं।

घटना के समय मृतक को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद महिला ने होटल स्टाफ की सहायता से तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि इन दवाओं के ओवरडोज के कारण हार्ट फेलियर से मौत हुई हो सकती है। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

0
601 views

Comment