logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"विधानसभा सत्र में उठाई विश्वविद्यालय की मांग, विधायक नें"!

कपुरी :- आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान हल्का साढौरा से विधायक मैडम **रेनू बाला** जी ने जिला **यमुनानगर** में *भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय* स्थापित करने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले में एक बड़े सरकारी विश्वविद्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
विधायक ने सरकार से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने और बजट में इसके लिए प्रावधान करने की अपील की।

0
0 views

Comment