logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम द्वारा निःशुल्क कम्पोस्ट खाद का वितरण किया गया व जानकारी दी गई।

काशीपुर:-नगर निगम काशीपुर में आज दिनांक 26.02.2026 को नि:शुल्क कम्पोस्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को गीले कचरे से कम्पोस्ट बनाने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम काशीपुर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना चाहता है।

कार्यक्रम में लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने की जानकारी दी गई, जिससे वे अपने घरों में ही कचरे को सही तरीके से प्रबंधित कर सकें। इसके साथ ही घर पर ही सरल तरीके से कम्पोस्ट बनाने की विधि भी समझाई गई, ताकि लोग अपने गीले कचरे को कम्पोस्ट में बदलकर उसका उपयोग अपने बगीचे और पौधों के लिए कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान तैयार कम्पोस्ट का वितरण भी किया गया, जिससे नागरिकों को कम्पोस्ट के उपयोग के लाभों का प्रत्यक्ष अनुभव हो सके। कम्पोस्ट के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पौधों की अच्छी वृद्धि होती है और कचरा लैंडफिल में जाने से कम होता है, जिससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचता है।

नगर निगम काशीपुर की यह पहल शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि हर घर गीला कचरा अलग करना शुरू करे, तो शहर को स्वच्छ और हरित बनाया जा सकता है, जिससे हमारा पर्यावरण स्वस्थ और सुंदर बनेगा।
इस कार्यक्रम में श्री विनोद लाल शाह जी (सहायक नगर आयुक्त), सुश्री शालिनी नेगी जी (सहायक नगर आयुक्त), श्री मनोज बिष्ट जी (सफाई निरीक्षक), पार्षद गण स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में काफी आमजन की सहभागिता रहीं।

0
1522 views

Comment