Asansol CBI Court में पेश हुए कोयला तस्करी के आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला
Asansol CBI Court में पेश हुए कोयला तस्करी के आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला
आसनसोल :- बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए। अपनी सफेद स्कॉर्पियो से अदालत परिसर पहुंचे लाला की पेशी को लेकर सुबह से ही हलचल तेज थी। यह पेशी कानूनी रूप से बेहद अहम है क्योंकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने लाला को मिली गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा वापस ले ली है। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अनूप माझी से 14 दिनों की हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति भी दे दी है। इस आदेश के बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें सीबीआई कोर्ट के अगले दिशा-निर्देशों पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लाला से होने वाली पूछताछ कोयला तस्करी सिंडिकेट की गहरी परतों को खोलने में निर्णायक साबित हो सकती है।