logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अर्थशास्त्र, सामाजिक कार्य एवं मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए “उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन

खानपुर कलां, 26 फरवरी।भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के विश्वविद्यालय स्वावलंबन केंद्र के अंतर्गत  “उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के अंतर्गत आयुक्त कार्यालय–एमएसएमई द्वारा ईएसडीपी योजना के तहत प्रायोजित था। कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र, सामाजिक कार्य एवं मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए किया गया।कुलपति प्रो सुदेश ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के वैश्विक युग में केवल नौकरी की तलाश करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्राओं को रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में भी अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।कुलपति ने कहा कि अर्थशास्त्र, सामाजिक कार्य और मनोविज्ञान जैसे विषय समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का आधार प्रदान करते हैं, जिनके माध्यम से छात्राएं सामाजिक उद्यम (सोशल इंटरप्रेनरशिप) स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने एमएसएमई योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने तथा नवाचार आधारित स्टार्टअप स्थापित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एमएसएमई मेंटर एवं स्किल मंत्रा के ग्रोथ कोच श्री रवि गुप्ता ने कहा कि “उद्यमिता केवल व्यापार आरंभ करना नहीं, बल्कि समस्या का समाधान खोजने की सोच है।”उन्होंने छात्राओं को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।वही कार्यक्रम में दूसरे विशेषज्ञ के रूप में बोल रहे स्किल मंत्रा के जैनिक डिजिटल कोच हार्दिक रावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “हर विद्यार्थी में एक संभावित उद्यमी छिपा होता है, आवश्यकता है उसे पहचानने और सही दिशा देने की।”उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली छात्राएं अपने ज्ञान और संवेदनशीलता के आधार पर सफल सामाजिक उद्यम स्थापित कर सकती हैं।एमएसएमई नोडल अधिकारी प्रो. अंशु भारद्वाज, ने भी छात्राओं को संबोधित किया।कार्यक्रम का समन्वय डॉ ज्ञान मेहरा ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्य विभाग की अध्यक्षा डॉ दीपाली माथुर , अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ अंजू व प्रो मंजू पंवार भी मौजूद रहे। 
फोटो कैप्शन :- 02  प्रतिभागियों को सम्बोधित करते महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश। 

0
58 views

Comment