logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण कर महापौर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, अंतिम बची रोड सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक सड़क डामरीकरण

शहर सड़क कायाकल्प अभियान में अंतिम बची रोड सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण कर महापौर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कायाकल्प निधि का हो जनहितैषी उपयोग:

19 स्थलों पर सी.सी. रोड एवं डामरीकरण से नगरीय आवागमन को मिली मजबूती: महापौर श्रीमती सूरी

कटनी। नगर की सड़कों को दुरुस्त कराकर नागरिकों का आवागमन सुगम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत नगर निगम कटनी को दो चरणों में 12 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई थी।

योजना के तहत सी एल पी पाठक वार्ड में करीब 41 लाख रूपये की लागत से सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक कराए जा रहे डामरीकरण कार्य का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार शाम औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के दो रेलवे स्टेशन सहित शहर से लगे विभिन्न ग्रामों को जाने वाले इस प्रमुख मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लंबे समय तक इस सड़क का लाभ नागरिकों को मिल सके।

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, श्रीमती बीना संजीव बैनर्जी, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

योजनाबद्ध एवं जनहितैषी उपयोग

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कटनी द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत प्राप्त राशि का योजनाबद्ध एवं जनहितैषी उपयोग सुनिश्चित किया गया। अभियान के तहत नगर के 19 विभिन्न स्थलों पर सी.सी. रोड तथा डामरीकरण सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निगम प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, स्थायित्व एवं आवश्यकतानुसार प्राथमिकता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके और नगरीय अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाया जा सके।

इन स्थलों पर हुए विकास कार्य

निगम प्रशासन द्वारा कायाकल्प योजना के प्रथम चरण के तहत शासन से प्राप्त राशि रूपये 7 करोड़ की लागत से नगर के जिन स्थलों में विकास कार्य कराए गए है। उनमें संत कंवरराम वार्ड में पोस्ट आफिस के सामने से माधवनगर स्टेशन पहुंच मार्ग तक सी.सी. रोड निर्माण, एन.के.जे बजरिया में इलाहाबाद बैंक के ए.टी.एम तक सी.सी.रोड निर्माण, कच्छ साॅ मिल से सी.एल.पी स्कूल तक सी.सी.रोड, वार्ड क्रमांक 2 में जायसवाल होटल से बजाज मैदा मिल तक सी.सी. रोड, कटनी नदी पुल से बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास एवं आडिटोरियम पहुंच मार्ग तक डामरीकरण कार्य, पीर बाबा में बिलहरी तिराहा तक डामरीकरण कार्य, बाबा नारायण शाह गेट से कुम्हार मोहल्ला होते हुए इमलिया रोड तक डामरीकरण कार्य, कटनी रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक तक डामरीकरण कार्य एवं मंगल नगर रोड से गायत्री नगर पुलिया तक डामरीकरण का कार्य शामिल है। जो पूर्ण किया जा चुका है।

वहीं योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 5 करोड की लागत से बाबा नारायण शाह वार्ड में उप कार्यालय से आत्माराम दरबार तक डामरीकरण कार्य, हेमू कालाणी वार्ड में गीता भवन के पास से लेकर हनुमान मंदिर होते हुए पी.एम दाल मिल तक डामरीकरण कार्य, मानसरोवर मुक्तिधाम से तालाब के पास तक डामरीकरण कार्य, माधव नगर मेन बाजार रोड में डामरीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 45 मे  अमीरगंज स्थित शौचालय से एम.एस.डब्ल्यू प्लांट तक डामरीकरण कार्य, सुधार न्यास कॉलोनी अंतर्गत योजना क्रमांक 14 में एन.एच.7 से आयकर कार्यालय होते हुए योजना क्रमांक 6 मे स्थित सामुदायिक भवन तक सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 11 मे मिट्ठू निषाद से गिरजा घाट तक सी.सी. रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 42 में श्याम के घर से गोवर्धन दास के घर तक सी.सी.रोड एवं इंडिया होटल से कुठला बस्ती तक सीसी.रोड निर्माण पूर्ण करानें के साथ ही सागर पुल से लक्ष्मी पान भंडार तक डामरीकरण का कार्य गुरुवार तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

महापौर ने किया धन्यवाद ज्ञापित

शासन द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत प्रदत्त राशि से नगर की सड़कों का समुचित विकास तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर विकास की दिशा में भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

2
1248 views

Comment