logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक 17 वर्षीय छात्रा के अलकनंदा नदी में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक 17 वर्षीय छात्रा के अलकनंदा नदी में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है…लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल पट्टी के एक गांव की रहने वाली छात्रा की बुधवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह लगभग छह किलोमीटर पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची और संगम क्षेत्र के पास स्थित टोडेश्वर पुल पर खड़ी देखी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद उसे अलकनंदा नदी में गिरते और डूबते देखा गया। दूरी अधिक होने के कारण लोग समय पर उसे बचा नहीं सके। नदी की तेज धारा में वह आंखों से ओझल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कर दिया।

👉ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए "बदायूँ हर पल न्यूज़" से..
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, तेज़ी से बढ़ता डिजिटल न्यूज़ चैनल..
#badaunharpalnews #budaunharpal #budaun #badaun #UttarPradeshNews #badaunharpal #badaunnews #ujhani #BreakingNews #Headlines #uttrakhand #uttrakhandtourism बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
24 views

Comment