प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान में की महिला सभा
किशनगंज | क्षेत्र में चल रहे प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत बुधवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सभा आयोजित कर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक कचरा एकत्रित करवाया गया। बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत महिलाओं को घर में ही प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरे को संग्रहित करने के लिए प्रेरित किया। सभा स्थल के आसपास से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इस दौरान ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सिद्धार्थ एवं एरिया कॉर्डिनेटर बृजेश गौतम, एईएन धीरेंद्र मीणा, एबीडीओ नवलकिशोर मीणा, पुरुषोत्तम शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सहरिया, बनवारी पंकज आदि मौजूद थे।
Aima media jhalawar