कल जयपुर में विधानसभा घेराव की तैयारी, पूरे राजस्थान के बस ऑपरेटर होंगे एकजुट !
राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की कथित भेदभावपूर्ण नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है, कल राजधानी जयपुर में विधानसभा घेराव की व्यापक तैयारी की गई है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में बस संचालक शामिल होंगे, आंदोलनकारियों का मुख्य विरोध परमिट संबंधी जटिलताओं और हालिया प्रशासनिक कार्रवाइयों को लेकर है, बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे जयपुर की सड़कों पर चक्का जाम करेंगे, इस विरोध प्रदर्शन को रविंद्र सिंह भाटी और हनुमान बेनीवाल जैसे दिग्गज नेताओं का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है, बड़े स्तर पर होने वाले इस घेराव को देखते हुए जयपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है