हेड पोस्ट ऑफिस सहित 21 उप डाकघरों में आधार नामांकन सुविधा शुरू
भीलवाड़ा | भारतीय डाक विभाग ने शहर में स्थित हेड पोस्ट ऑफिस सहित जिले के 21 उप डाकघरों में आधार नामांकन की सुविधा शुरू कर दी है।
हेड पोस्ट ऑफिस में अधीक्षक डाकघर सुनील कुमार मीणा ने बुधवार को अलग काउंटर का उद्घाटन किया। अब कार्यदिवसों में नागरिक यहां नया आधार बनवाने या संशोधन करवाने के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। उप डाकघरों में शाहपुरा, आसींद, बदनौर, बनेड़ा, भीलवाड़ा सिटी, बिजौलिया, गंगापुर, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, जहाजपुर, काछोला, कोटड़ी, केजी शाहपुरा, मांडलगढ़, मांडल, पीपलूंद, पुर, रेणगांव, रायपुर और करेड़ा शामिल हैं।
इसके अलावा, 5 साल तक के बच्चों का आधार पंजीकरण कराने = के लिए जिले के 80 शाखा डाकघर और शहर के चुनिंदा 15 पोस्टमैन से संपर्क कर नया आधार बनाया जा सकता है।