भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीएम कैराना से समस्याओं की समाधान की मांग
कैराना (शामली): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की कैराना टीम ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कैराना से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों को आ रही दिक्कतों से एसडीएम महोदया को विस्तार से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कृषि संबंधी और स्थानीय स्तर पर किसानों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। उपजिलाधिकारी कैराना ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि किसानों की सभी जायज समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा मुलाकात के दौरान संगठन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे गय्यूर हसन (मंडल महासचिव) इंतजार प्रधान (ब्लॉक अध्यक्ष, कैराना इनाम कालू, फैज़ान अहमद ,नवाब अली, वकील हसन , अब्बास भूरा ,इमरान चौधरी आदि।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा।