logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंस्टाग्राम दोस्ती को लेकर नागपुर में बवाल, 7 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर प्रतिनिधी

नागपुर के महल क्षेत्र के जोहरीपुरा इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी पूर्व प्रेमिका की किसी दूसरे युवक से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से नाराज़ था। इसी बात को लेकर वह अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचा और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शोर-शराबा शुरू हुआ और युवकों की टोली ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

45
1727 views

Comment