उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ई–कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर सांसद को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ई–कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर ज्ञापन सौंपा गया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन स्थानीय सांसद अतुल गर्ग को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित एवं असंतुलित विस्तार से छोटे, मध्यम एवं फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सख्त नियम बनाए जाने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर यह ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश “वोकल फॉर लोकल”, “आत्मनिर्भर भारत” एवं स्वदेशी उद्योगों के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है। व्यापार मंडल को पूर्ण विश्वास है कि छोटे एवं परंपरागत व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सरकार ठोस कदम उठाएगी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा भारी छूट, चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता, एल्गोरिथ्म आधारित मूल्य निर्धारण एवं बाजार पर प्रभुत्व के माध्यम से असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न की जा रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, रेडी-पटरी व्यवसायियों एवं पारंपरिक बाजारों से जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
कंपटीशन एक्ट 2002 की धारा 23 के अंतर्गत प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई हेतु Competition Commission of India को सशक्त निर्देश दिए जाएं।
एफडीआई नीति के तहत ई-कॉमर्स में 100% एफडीआई केवल मार्केटप्लेस मॉडल में अनुमन्य ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, राकेश गोसाई, अरुण श्रीवास्तव, महेश सिंह, पवन त्रिपाठी,जिला कोषाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला , जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा आशीष शर्मा, महामंत्री दलबीर सिंह, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाठला, जिला मंत्री यतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।