*हापुड़ न्यूज़*
*नरेश कुमार भाटी, निवर्तमान सभासद नगर पालिका परिषद हापुड़ ने उप जिलाधिकारी (SDM सदर) हापुड़ कार्यालय पर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर न
*हापुड़ न्यूज़*
*नरेश कुमार भाटी, निवर्तमान सभासद नगर पालिका परिषद हापुड़ ने उप जिलाधिकारी (SDM सदर) हापुड़ कार्यालय पर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिषद हापुड़ में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आम नागरिकों को हो रही*
*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड़
असुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।ज्ञापन में बताया गया कि नगर क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनके समय एवं धन की अनावश्यक हानि हो रही है। साथ ही कई मामलों में कार्य में अनावश्यक विलंब की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नरेश कुमार भाटी निवर्तमान सभासद ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बुनियादी सेवाएं समय पर मिलना उनका अधिकार है और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनता को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिले।उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करेगा, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।