शाहगंज (जौनपुर): बैंकर्स कॉलोनी स्थित सरस्वती में बाल मेले का होगा आयोजन
शाहगंज (जौनपुर): बैंकर्स कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार एवं रचनात्मक परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बाल मेले में विद्यार्थियों की कला, कौशल और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और छात्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास तथा रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।
विद्यालय परिवार ने सभी गणमान्य नागरिकों से सादर उपस्थिति की प्रार्थना की है।