logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी : अवैध शराब की बोतलों पर चला रोलर, 7220 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट



वाराणसी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने बुधवार को 7,220 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर लंका थाना क्षेत्र के लौटू वीर मंदिर के पास निर्धारित स्थल पर की गई, जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जब्त शराब को रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया।



वर्ष 2024 में विशेष अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई थी। जब्ती के बाद इसे नियमानुसार मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। संबंधित मामलों में न्यायालय से विनष्टीकरण की अनुमति मिलने के उपरांत विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।


निर्धारित स्थल पर जेसीबी और रोलर मशीन की सहायता से शराब की बोतलों, पाउच और अन्य पैकेटों को कुचलकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई तथा आवश्यक अभिलेखीय औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।



कार्रवाई के दौरान संजय बांगड़ (एडिशनल सीपी, काशी जोन), गौरव कुमार (एसीपी भेलूपुर), राजकुमार (इंस्पेक्टर लंका), मालखाना प्रभारी हेड कांस्टेबल राहुल राय तथा आबकारी विभाग से निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, सिपाही उमेश कुमार सिंह और कमल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

17
429 views

Comment