logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुरई में आजीवन सहयोग निधि अभियान को मिला व्यापक समर्थन युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में जुटी लगभग डेढ़ लाख की सहयोग राशि

खुरई में आजीवन सहयोग निधि अभियान को मिला व्यापक समर्थन

युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में जुटी लगभग डेढ़ लाख की सहयोग राशि

खुरई। खुरई नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ आजीवन सहयोग निधि अभियान के अंतर्गत सहयोग राशि संग्रह का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में नगर में व्यापक जनसंपर्क कर दानदाताओं एवं सहयोगियों से सहयोग राशि एकत्रित की गई। उनके प्रयासों से खुरई नगर में लगभग 1.50 लाख रुपये के चेक एकत्र किए गए।

सहयोग निधि संग्रह के दौरान खुरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, काशीराम अहिरवार (टेलर), राम शास्त्री, ऋषभ राय, यश ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, कपिल रैकवार, सुनील राज, आलोक कुशवाहा एवं अंकित यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिन प्रमुख दानदाताओं ने सहयोग प्रदान किया, उनमें विजय कुमार जैन (बट्टी सेठ), विकास समैया, सतीश सराफ, पलाश बड़कुल, कृष्ण मोहन माहेश्वरी, प्रमोद नायक, सरदार कुलवंतसिंह, बॉबी चावला, सौरभ नेमा, संजीव जैन एवं शशांक मोदी शामिल हैं।

अभियान के अंतर्गत नगर के अनेक समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। युवा नेता अविराज सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता एवं समर्थक की भूमिका महत्वपूर्ण है।


0
0 views

Comment