12 अप्रैल को रांची में लालू प्रेरणा कार्यक्रम में बिहार से सभी वर्गों के दर्जन नेतागण रांची आएंगे : कैलाश यादव
आज दिनांक 25/2/27 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने पटना में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अली अशरफ फातमी एवं राजद अध्यक्ष लालू प्र यादव के सहायक व राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर पार्टी संगठन, कार्यक्रम एवं राजनीतिक चर्चाएं किए !
यादव ने मुलाकात के दौरान झारखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कार्यक्रम करने सहित कई विषयों पर वार्तालाप किया !
पटना में नेताओं से वार्ता के दौरान यादव ने रांची राजधानी में आगामी 12 अप्रैल को लालू विचार मंच संगठन के नाम पर आयोजित लालू प्रेरणा कार्यक्रम में आमंत्रित किया है !
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि मुझे लालू विचार मंच का मुख्य संयोजक होने के कारण प्रत्येक वर्ष लालू विचारधारा को मानने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम करते रहे हैं !
आगामी 12 अप्रैल को लालू विचार मंच के तत्वाधान में लालू प्रेरणा के माध्यम से भव्य रूप में कार्यक्रम किया जाएगा ! जोरदार तैयारी के लिए जल्द तैयारी कमिटी की घोषणा की जाएगी ! इस कार्यक्रम में लालूजी को चाहने वाले एवं इनके विचारधारा को मानने वाले बिहार / झारखंड से दर्जनों प्रमुख नेतागण एवं कई प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाएगा !