मेरठ में 22 मार्च को होगा शहीदों की याद में कवि सम्मेलन "यही बाकी निशाँ होगा" - क्रान्तिकवि सौरभ सुमन ने दी जानकारी
मेरठ का सर्वाधिक लोकप्रिय कवि सम्मेलन
मेरठ - प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 22 मार्च को अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की स्मृतियों को जीवित रखने के उद्देश्य से किया जाने वाला मेरठ का सर्वाधिक लोकप्रिय कवि सम्मेलन ऋषभ अकादमी, वेस्ट एंड रोड, औघड़नाथ मंदिर मार्ग पर होने जा रहा है। जो कि रात्रि 7.30 पर शुरू होगा।
हिन्दी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति कवि सौरभ जैन ने बतौर संयोजक बताया कि इस बार इस सम्मेलन में दिनेश रघुवंशी, राव अजातशत्रु, इंस्टाग्राम पर धूम मचाने वाले युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव एवं वरुण आनंद तथा अपनी कविताओं से नेताओं को लपेटने वाले कवि डॉ आदित्य जैन एवं गीतकार पद्मिनी शर्मा आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर का मन मोहने वाला काव्यपाठ भी कार्यक्रम में होगा।
अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन जैन ने जानकारी दी कि आयोजन में मुख्य रूप से एडिको, के. एल.इंटरनेशनल स्कूल, जैना ज्वैलर्स, अरिहंत ज्वैलर्स, ऋषभ अकादमी, पायल फर्नीचर, सुभारती यूनिवर्सिटी, अमेरिकन किड्स, बी आर स्टूडियो एवं आई.आई.एम.टी. यूनिवर्सिटी, रघुनन्दन ज्वैलर्स इसके प्रायोजक रहेंगे।
इस अवसर पर हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय उप महामंत्री दिव्यांश टंडन, अमन जैन, प्रिया सैनी, मुस्कान कश्यप एवं सौरभ जैन सुमन उपस्थित रहे।