गाजियाबाद लोनी : इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना, जितेन्द्र देवलियाल दुबारा बने उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) के अध्यक्ष
गाजियाबाद के लोनी विधान सभा के इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में दिनांक 22 फरवरी 2026 को उत्तराखंड प्रवासियों की संस्था उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) की एक बैठक इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में आहूत हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार आनंद सिंह रौतेला, सहित अन्य कोर कमेटी पदाधिकारियों की सहमति से जितेंद्र देवलियाल को दुबारा उत्तराखंड जन कल्याण समिति का अध्य्क्ष चुना गया। समिति के सचिव आनंद रावत, कोषाध्यक्ष कृष्णा नयाल, सांस्कृतीक सलाहकार सुमित बनेशी, संगठन प्रभारी मदन रावत, महिला संगठन प्रभारी गणेशी देवी, महिला संगठन सचिव विजय लक्ष्मी हटवाल, सहित अन्य पूर्व पदाधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी मिली, अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल का कार्यकाल पूर्ण हो गया था, उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना गया साथ ही कई नए सदस्यों को कोर टीम में शामिल किया गया।अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल ने कहा कि उत्तराखंड जनकल्याण समिति अपनी संस्कृति बोली भाषा को प्रवास में बिखरने के लिए पूर्ण रूप से बाध्य रहेगी, समय समय पर उत्तराखंड की समस्याओं के लिए आवाज उठाते रहेंगे।