logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने तीन ब्लॉकों के 91 गांवो मे विद्युत आपूर्ति में बड़ा सुधार

महराजगंज /फरेन्दा विधानसभा में बिजली सुधार की बड़ी सौगात
फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय विधायक माननीय वीरेन्द्र चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुधार हेतु एक नवीन योजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस योजना के अंतर्गत फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में व्यापक कार्य किए जाएंगे—
फरेन्दा ब्लॉक के 49 गांव
बृजमनगंज ब्लॉक के 31 गांव
धानी ब्लॉक के 11 गांव
इन सभी गांवों को नए पोल, तार, ट्रांसफार्मर एवं अन्य आवश्यक विद्युत संसाधनों से जोड़ा जाएगा। योजना का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को बेहतर, सुगम और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस योजना से फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।......

संवाददाता :- सेठ

18
1035 views

Comment