logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीबालाजी में प्रदर्शन सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणियों पर संतों का फूटा गुस्सा

न्यूज श्रीबालाजी
आप धर्म के लायक नहीं... भजन गायक का भगवा चोला उतरवाय

एक कथित भजन गायक द्वारा देवी-देवताओं पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों संत, भजन कलाकार और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए।
श्रीबालाजी थाने के बाहर जुटे और आक्रोशित संतों ने कथित भजन गायक प्रभुप्रेमी मेहरा को घेर लिया और साफ शब्दों में कहा 'आप भगवा पहनने और सनातन के लायक नहीं हो, इसे अभी उतारो। इसके बाद भारी दबाव और संतों के तीखे तेवरों के बीच कथित गायक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए थाने के सामने ही अपना केसरिया चोला उतार दिया और संकल्प लिया कि वह भविष्य में कभी महापुरुषों या धर्म के खिलाफ नहीं बोलेगा। इस दौरान माहौल बेहद गरमाया रहा और लोगों ने थाना प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाते की अनिश्चितकालीन धरने चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद विवाद आगे बढ़ा।
जानकारी के अनुसार, श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के सथेरण गांव निवासी कथित भजन गायक प्रभुप्रेमी मेहरा ने बीकानेर के मुंडड गांव में एक कार्यक्रम के दौरान देवी देवताओं और सनातन धर्म को लेकर अमर्यादित और विवादित टिप्पणियां की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद नागौर सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों, विश्व हुए हिंदू परिषद के सदस्यों और संत समाज में रोष फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। आरोप था कि थाना इंचार्ज
ओमप्रकाश शुरुआत में रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोली कर रहे थे, जिससे भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। बाद में पुलिस ने दबाव को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और मामला दर्ज किया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोला उतारने या माफी मांगने से कानूनी प्रक्रिया खत्म नहीं होगी। आरोपी के खिलाफ श्रीबालाजी और जसरासर थाने में भड़काऊ धार्मिक टिप्पणी के मामले पहले से दर्ज हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगीभजन गायक बोला, आज नया जन्म हुआ
विरोध के दौरान जब भीड़ ने प्रभुप्रेमी से भगवा त्यागने को कहा, तो उसने हाथ जोड़कर हाथोहाथ चोला उतार दिया और कहा, मेरा आज नया जन्म हुआ है।

1
77 views

Comment