logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा में नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोटा/नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम के नेतृत्व में शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर पियूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर तीन हत्याएं होना शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आए दिन युवाओं पर हमले, फायरिंग, लूट और चोरी की घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। हाल ही में कोटड़ी भौई मोहल्ले में युवक की गर्दन काटकर हत्या, अनंतपुरा क्षेत्र में फायरिंग तथा उद्योग नगर क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाना भी पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सभी समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों ने घटनाओं की निंदा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला कलेक्टर पियूष सामरिया ने आश्वस्त किया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा अपराधियों के हौसले पस्त कर शहर में बेहतर व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

0
57 views

Comment