logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड-20: बच्चों की सुरक्षा के लिए पार्षद निधि नीरज वर्मा का बड़ा कदम, गुदरी मोहल्ला में बनेंगे डिवाइडर

झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले गुदरी मोहल्ला में बढ़ते यातायात और वाहनों की अनियंत्रित गति को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद श्री निधि नीरज वर्मा ने आज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जल्द ही मुख्य मार्गों पर डिवाइडर (स्पीड ब्रेकर) बनवाने का आश्वासन दिया है।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि: पार्षद
पिछले कुछ समय से मोहल्ले के प्रबुद्ध नागरिक आसिफ खान एवं अन्य निवासियों ने पार्षद जी को अवगत कराया था कि गलियों और मुख्य सड़क पर गाड़ियाँ अत्यधिक तेज रफ्तार से निकलती हैं। इससे सड़क किनारे खेलने वाले बच्चों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों के लिए हर समय दुर्घटना का भय बना रहता था। कई बार बच्चे बाल-बाल बचे, जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की थी।
मौके पर पहुँचकर सुनी समस्या
जनता की पुकार पर संज्ञान लेते हुए आज पार्षद निधि नीरज वर्मा स्वयं वार्ड के निरीक्षण पर पहुँचे। उन्होंने उन संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया जहाँ वाहनों की गति कम करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा:
"क्षेत्र के बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। जनता की मांग और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही यहाँ उचित स्थानों पर डिवाइडर/स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।"
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
पार्षद जी की इस त्वरित कार्यशैली और संवेदनशीलता को देखते हुए आसिफ खान सहित गुदरी मोहल्ला के समस्त नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का इस तरह जमीन पर उतरकर समस्याओं का समाधान करना लोकतंत्र की असली मजबूती है।

41
1065 views

Comment