logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विष्णु को मिला अपना घर आश्रम में आश्रय

घायल विष्णु को मिला अपना घर में आश्रय
--------------------------------------------------------------------------
अपना घर आश्रम में अफरोज ख़ान द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कई दिनों से लावारिस अवस्था में गुमानपुरा में पड़ा है जो चल भी नहीं पा रहा है।सूचना प्राप्त होने पर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस रेस्क्यू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा वहाँ एक अधेड़ व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।उसका बायाँ पैर नीची पूरे पंजे तक किसी चोट के कारण पूरे तरह से सड़ गया था।यह अपना नाम विष्णु बता रहा है लेकिन अपना पता बताने में असमर्थ है।
विष्णु को अपना घर आश्रम में आश्रय देकर उसकी चिकित्सा सेवा कार्य शुरू कर दिया गया है।

10
854 views

Comment