logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राँची चर्च रोड फातुल्लाह रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी की वारदात

राँची जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड फातुल्लाह रोड ने ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी की वारदात हुई है।

यह वारदात दुकान लगाने को लेकर हुए, विवाद के दौरान एक गुट के लोगों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे दो नाबालिग सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम फतुल्लाहरोड में ईद बाजार का दुकान लगाने का विवाद हुआ था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया था। वहीं पुलिस की भी जनाकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस उस समय नहीं आई थी। मामला स्थानीय लोगों ने खत्म करा दिया था। लेकिन रात लगभग 11 बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

चाकूबाजी होने लगी। जिसमें एक गुट के तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया है।। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में हुए घटना के बाद अगर पुलिस मौके पर आती तो शायद देर रात चाकूबाजी की वारदात नहीं होती। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। नतीजा ये हुआ को दोबारा मामला बढ़ा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

3
898 views

Comment