logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लकड़ी से भरी ट्राली के नीचे दबकर ठेकेदार की मौत

शाहाबाद* हरदोई :- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में लकड़ी कारोबारी की मौत हो गई टुरमुकी मार्ग पर रीभा मुरादपुर गांव के पास लकड़ी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई और हादसे में ट्राली पलट गई और लकड़ियों के नीचे दबकर कारोबारी ने दम तोड़ दिया
जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी 50 वर्षीय रफीक पुत्र मंजूर लकड़ी का कारोबार करते थे मंगलवार को वह ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ी लादकर ईंट भट्ठे की ओर जा रहे थे रेभा मुरादपुर गांव के पास वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाईं में जा गिरी दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई गंभीर रूप से घायल रफी को लड़कियों के नीचे से बाहर निकल गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया और वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया रफीक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया हादसे की सूचना मिलते ही मृतक मोहल्ले और परिचितों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई जामा मस्जिद चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी

198
1852 views

Comment