निगरानी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, BSO 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार..
बिहार निगरानी विभाग ने समस्तीपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला दलसिंहसराय का है, जहां विद्यापतिनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर कार्य कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और दलसिंहसराय स्थित उनके निजी आवास पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।