logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संविदा-निविदा व प्लेसमेंट कार्मिकों को न्याय की मांग

झालावाड़| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष व राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान ने प्रदेश में वर्षों से कार्यरत संविदा, निविदा व प्लेसमेंट कार्मिकों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को अलग-अलग ज्ञापन प्रेषित किए।
महासंघ के जिला महामंत्री सोनू बलवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन रैगर, समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदय सिंह डिगार ने भी ज्ञापन दिया। यह जानकारी जिला महामंत्री जितेंद्र दाधीच ने दी।
Aima media jhalawar

0
66 views

Comment