बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव करने के बहाने लूटी कार -बाराबंकी
ग्राहक बनकर आए 4 युवक
कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंक कर हुए #फरार
बाराबंकी। #टेस्ट ड्राइव के बहाने चार युवकों ने महिंद्रा की एसयूवी कार लूट ली। मंगलवार शाम ग्राहक बनकर आए इन युवकों ने शोरूम के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और #कार लेकर फरार हो गए। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाराबंकी कार बाजार ( नया बस अड्डा ) में हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम चार युवक न्यू बाराबंकी कार बाजार पहुंचे थे। उन्होंने काफी देर तक गाड़ियां देखीं और अंत में #महिंद्रा की एक्सयूवी-300 पसंद की। युवकों ने गाड़ी की कंडीशन जांचने के लिए टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। शोरूम का एक कर्मचारी उन चारों के साथ गाड़ी में सवार होकर हाईवे की ओर निकला। करीब एक किलोमीटर जाने के बाद युवकों ने कर्मचारी के साथ #हाथापाई की और उसे चलती गाड़ी से सड़क पर धकेल दिया। इसके बाद वे कार लेकर भाग गए। लूटी गई गाड़ी की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।घायल कर्मचारी ने तुरंत अपने मालिक शहीद को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज चेक किए और आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।
यह पूरी वारदात कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने दिख रहे हैं, उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। बदमाशों के चेहरे और उनकी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे उनकी पहचान होने की संभावना है। कार बाजार संचालक ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही ह