logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर नगर। आरोग्य भारती के नए कार्यालय का हुआ शुभ उद्घाटन

कानपुर। २१ फरवरी २०२६, कानपुर प्रांत में आरोग्य भारती के नवीन कार्यालय भवन का शुभ उद्घाटन हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्याम बाबू गुप्ता (विभाग संचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती एवं सलाहकार, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. वी.एन. आचार्य, जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी, डॉ. विभा द्विवेदी, वैद्य विनय प्रकाश श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रसार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को नवीन कार्यालय भवन के शुभारंभ पर बधाई दी गई तथा संगठन को जनसेवा में और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

22
1180 views

Comment