logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में NSS विशेष शिविर का भव्य समापन समाज सेवा का दिया संदेश

जालौन। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में दिनांक 24 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना NSS की इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद रवि शंकर कुशवाहा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार पचौरी ने की।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण दीक्षित एवं डॉ. जितेंद्र परिहार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य मनोज पांडे, राजेश द्विवेदी, मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, रितेश द्विवेदी, मिली द्विवेदी एवं आशीष अवस्थी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार पचौरी ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि NSS केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण दीक्षित एवं डॉ. जितेंद्र परिहार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि समाज सेवा को लक्ष्य बना ले, तो सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

समापन अवसर पर प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आशा जताई

21
1001 views

Comment