logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना छावनी बस्ती, उत्तर प्रदेश ⚠️ सावधानी हटी, दुर्घटना घटी |

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती–अयोध्या हाईवे पर विक्रमजोत के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर के पास से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने नमाज पढ़ने जा रहे 50 वर्षीय अब्दुल कादिर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित वाहन व चालक की पहचान की जा रही है।

19
735 views

Comment