logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, दीपक बैज से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने दिया समर्थन का भरोसा

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।
अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार द्वारा उनके साथ कठोर व्यवहार किया जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया और लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे वे आंदोलन और आमरण अनशन के लिए मजबूर हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अभ्यर्थियों की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है और पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

4
532 views

Comment