logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उज्जवल भारत मिशन द्वारा "श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल" में गणेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में गणेश हॉस्पिटल के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सार्थक प्रयास व संयोजन में चिकित्सा सिविल एवं सेमिनार का सफल आयोजन हुआ। जिसमें हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी भारद्वाज जी ने बहुत प्रभावी ढंग से इस सेमिनार में बच्चों को अनेक विषयों की जानकारी देते हुए जागरूक किया व स्कूल प्रबंधन व स्टॉफ के समक्ष अपनी संस्था के उद्देश्य व कार्यों को भी प्रभावशाली रूप से रखा।
आपको बताते चलें कि इस स्कूल की सिर्फ एनसीआर में ही 43 ब्राँच हैं तथा पूरे भारत में करीब 950 स्कूल हैं जिनमे करीब 10 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
आज के इस कार्यक्रम से तथा आप दोनों की भूमिका से स्कूल और गणेश हॉस्पिटल की नजरों में उज्जवल भारत मिशन का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा, स्कूल व हॉस्पिटल दोनों ने ही आगे भी अपनी संस्था के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की है, इसके लिए आप दोनों बहुत बहुत बधाई के पात्र हैं, हमारी तरफ से आप दोनों का संस्था के लिए अपना कीमती समय देने व निस्वार्थ रूप से सहयोग देने के लिए बहुत बहुत आभार व धन्यवाद पेश किया।
उक्त कार्यक्रम में उज्जवल भारत मिशन के पदाधिकारीगण गणेश हॉस्पिटल का मेडिकल स्टाफ तथा स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं बा कर्मचारी ने भाग लिया।

0
39 views

Comment