logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यापति सभागार में UGC एक्ट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।।

पटना। राजधानी पटना स्थित विद्यापति सभागार में सोमवार को UGC एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और समाज के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित एक्ट को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि UGC एक्ट के कुछ प्रावधान शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले सरकार को सभी वर्गों, शिक्षाविदों और छात्र संगठनों से व्यापक संवाद करना चाहिए, ताकि छात्रों और समाज के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
सभा के दौरान कई वक्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

0
0 views

Comment