सुवासरा मध्यप्रदेश से राष्टीय अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ कलमबीर व शक्ति रत्नम द्वारा भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
*अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़*
*मध्य प्रदेश के सुवासरा से*
*राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संघ ‘कलमबीर व शक्ति रत्नम’ द्वारा भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन आवाज की खास रिपोर्ट*
मध्य प्रदेश के सुवासरा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य था, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान और हौसला अफजाई,
समारोह में मंच पर वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई जया बघेल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ओ. सिंह पंसोरिया, राष्ट्रीय महा सचिव महिला इकाई शारदा चोहान सैनी, राष्ट्रीय महा सचिव डॉ.मिथिलेश कुमार पाठक
, राष्ट्रीय सह सचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजू गुप्ता , मध्य प्रदेश सहसचिव पद पर राहुल शर्मा, दिलीप बुंदिवाल सचिव मध्य प्रदेश ,कैलाश चंद्र उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश, संदीप दावरे जिला अध्यक्ष उज्जैन, कार्यक्रम संचालक पंकज बैरागी, सहित कई पत्रकारों को उनके साहसिक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है
सच को सामने लाने के लिए पत्रकारों का समर्पण और साहस ही समाज की असली ताकत है।
कार्यक्रम में पत्रकार एकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी पर भी विशेष चर्चा की गई। देशभर से आए पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कुल मिलाकर, सुवासरा में आयोजित यह सम्मान समारोह पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन रह