logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली मेट्रो बवाल पर Social Media Activist Gulab Singh का बड़ा सवाल!

Delhi Metro Ka Viral Video: दिल्ली मेट्रो को राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों लोग ऑफिस, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए मेट्रो से सफर करते हैं। आमतौर पर लोग उम्मीद करते हैं कि उनका सफर आरामदायक और शांत रहेगा, लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन जाती है। इसमें मेट्रो के एक कोच के अंदर सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाता है। बताया जा रहा है कि झगड़ा कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच हुआ। देखते ही देखते पहले धक्का-मुक्की, फिर हाथापाई शुरू वीडियो में नजर आता है कि शुरुआत में तीन यात्रियों के बीच कहासुनी होती है। पहले हल्की बहस होती है, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गरम हो जाता है। एक युवक दूसरे को जोर से धक्का देता है। इसके बाद दूसरा भी खुद को बचाने और जवाब देने की कोशिश करता है। देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। कुछ ही पलों में मामला इतना बढ़ जाता है कि लात-घूंसे चलने लगते हैं। कोच में मौजूद बाकी यात्री यह सब देखकर हैरान रह जाते हैं। कई लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं और दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि गुस्सा ज्यादा होने के कारण उन्हें शांत करना आसान नहीं होता।

0
12 views

Comment