ठाणे मनपा में विरोधी पक्ष नेता बने शानू पठाण
ठाणे प्रतिनिधी
ठाणे नगर निगम में विरोधी पक्ष नेता पद के लिए आखिरकार तस्वीर साफ हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के शानू पठाण को सर्वसम्मति से विरोधी पक्ष नेता चुना गया है। उनके नाम पर हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और नगरसेवकों ने समर्थन जताया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शानू पठाण पिछले कई वर्षों से मनपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते रहे हैं। उनके चयन को संगठन की रणनीतिक चाल माना जा रहा है, खासकर आगामी महापालिका समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।
विरोधी पक्ष नेता चुने जाने के बाद शानू पठाण ने कहा कि वे शहर के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएंगे और सत्ताधारी पक्ष को जवाबदेह बनाएंगे। उन्होंने पानी, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
मनपा की राजनीति में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है और आने वाले समय में सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।