logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम योगी का सिंगापुर–जापान दौरा शुरू, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

सीएम योगी का सिंगापुर–जापान दौरा शुरू, निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस

विवरण:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान का चार दिवसीय विदेश दौरा आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंच चुके हैं। भगवा वस्त्रों में विदेशी धरती पर कदम रखते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरे को उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंगापुर और जापान में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों, निवेशकों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर यूपी की औद्योगिक नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
सरकार को उम्मीद है कि इस दौरे से प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ेगा, तकनीकी सहयोग को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

15
2761 views

Comment