हाजीपुर में हिंदू सम्मेलन धूमधाम से संपन्न।
हाजीपुर 23 फरवरी को स्थानीय चौहट्टा के निजी विद्यालय के प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विधिवत रूप से हवन, गौ पूजन स्वास्तिक वचन, विद्वानों के उद्गार संस्कृति कार्यक्रम ,भारत माता की वंदना एवं श्री राम की आरती का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में गणेश वंदना आदित्य राज अंकुश राज बी ऐन सूर्य नवल किशोर सिंह ,तारा कांत, आदि कलाकारों के द्वारा बीच-बीच में कई आकर्षक भजन, होली गीत की प्रस्तुति की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया एवं शिव चर्चा की गई, इसके पश्चात गौ पूजन सनातन संस्कृति को याद करते हुए मंच संचालक प्रसिद्ध रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य ने गौ माता पर प्रकाश डाला आज गाय के दूध, गोबर एवं पेशाब को इकट्ठा कर अमृत जाईमऔर अन्य कीड़ा नाशक दवा खेती और मनुष्य के लिए बनाया जाता है ।चंदन समदर्शी में उद्घोषक श्री सूर्य को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए वैशाली ,बिहार में आवाज का जादूगर बताया। श्री सूर्य अपने उदगार व्यक्त करते हुए सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया एवं अतिथियों को सम्मानित करते हुए सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हिंदू सम्मेलन में अपनी अपनी बात रखी जिसमें रुपेश जी चौथी वाणी के संपादक धर्म संस्कृति से उनके उदगार जुड़े थे, तो श्रीमती हेमलता वर्मा धर्मांतरण लव जिहाद एवं नशा पर चर्चा की। सुरेंद्र शर्मा स्वदेशी और पारिवारिक दायित्व पर चर्चा की ,वही अधिवक्ता श्रीमती प्रीति सिंह स्व का बोध विषय पर अपनी बात रखी ।मुख्य वक्ता सुनील ईश्वर ने भुलते जा रहे संस्कृति को याद दिलाते हुए सनातन संस्कृति के विविध आयामों की चर्चा की। संस्कृति कार्यक्रम में कई भजन ,भिखारी ठाकुर के गीत पियवा गइले कलकतबा ए सजनी ,बड़ी देर भाई नंदलाला, होली गीत, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले गा कर कलाकारों ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली का दृश्य बना दिया जो देर शाम तक लोग आनंद लेते रहे। हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में चंदन समदर्शी ,चुन्नू ,महेश गोस्वामी, संजीव कुमार, बंटी, मुन्ना, हिमांशु, मृत्युंजय, संतोष गुप्ता, मनोज कुमार ,अरुण कुमार, नवीन कुमार, आकाश कुमार, संजीव कुमार, समीर कुमार, मनीष समदर्शी, रवि रंजन, धीरज कुमार, सुधीर कुमार, मनोज टेंट हाउस ,राकेश कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।