logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरगुजा जिले में आपातकालीन सेवा डॉयल-112 को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों की बैठक सम्पन्न



सरगुजा जिले में आपातकालीन सेवा डॉयल-112 को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ईआरयू/ईआरव्ही में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में रक्षित केंद्र अंबिकापुर में संपन्न हुई।

बैठक में रिस्पांस टाइम, ड्यूटी अनुशासन, वाहनों के रख-रखाव और साफ-सुथरे गणवेश पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा गंभीर घटनाओं की सूचना तत्काल डीसीसी, सी-4 और स्थानीय थाना को देने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉयल-112 द्वारा ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

5
944 views

Comment