logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना में 26 फरवरी को सोलर मेला, PM सूर्य घर योजना का मिलेगा ऑन द स्पॉट लाभ; पैनल लगाने पर 78 हजार तक सब्सिडी

AIMA संवाददाता, Motihari। स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनिट (पेसू) द्वारा 26 फरवरी को विशेष सोलर मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम से जोड़ना तथा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि शहर की छतें ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बन सकें।

आयोजन ऊर्जा आडिटोरियम शास्त्रीनगर में प्रातः 10 बजे से सायं चार बजे तक होगा। मेले में आगंतुकों के लिए जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और आन-द-स्पाट रजिस्ट्रेशन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

PM Suryaghar Yojana की मिलेगी पूरी जानकारी
कार्यक्रम में रूफटाप सोलर सिस्टम की कार्यप्रणाली, लागत, रखरखाव और बचत से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अपनी छत, अपनी बिजली का संदेश इस मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा।

मेले के दौरान उपभोक्ताओं को बैंक लोन, सरकारी सब्सिडी तथा नेट-मीटरिंग से जुड़े पहलुओं पर विशेषज्ञों से परामर्श का अवसर मिलेगा। एमएनआरई, डिआइएससीओएम तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रमाणित सोलर वेंडर्स अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।
इसी अवसर पर जिले के उन उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने सोलर रूफटाप सिस्टम लगाकर अपना बिजली बिल शून्य कर लिया है। इन जीरो बिल उपभोक्ताओं का सम्मान अन्य नागरिकों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
तुरंत मिलेगा योजना का लाभ
कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह सीएमडी, बीएसपीएचसीएल के मनोज कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, उपभोक्ता और सोलर उद्यमियों की भागीदारी रहेगी।

मेले में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वालों को अतिरिक्त मेला छूट, आसान ऋण सुविधा और सरकारी सब्सिडी का लाभ मिलेगा। योजना के तहत एक से दो किलोवाट पर 30,000 रुपये प्रति किलोवाट तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78,000 रुपये तक सब्सिडी उपलब्ध है।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी छत को मिनी पावर हाउस बनाने और हर वर्ष हजारों रुपये की बचत

7
493 views

Comment