नवगछिया, महिला व एससी, एसटी थाने के मामले की मॉनिटरिंग अब ये अधिकारी करेंगे
नवगछिया में महिला थाना एवं एससी ,एसटी थाना से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी करेंगे इस संबंध में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने आदेश जारी किया जारी के अनुसार अब तक इन मामलों की डीएसपी मुख्यालय मनोज कुमार सुमन के जिम्मे थी नए आदेश के तहत साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार सभी मामलों का तथात्मक और साक्ष्य आधारित पर्यवेक्षण करेंगे निर्देश में कहा गया है कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय पर प्रगति प्रतिवेदन भेजा जाएगा साथ ही फरवरी 2026 से पूर्व के सभी मामले को साइबर डीएसपी को हस्तांतरित करने को आदेश दिया गया है इस निर्णय से संवेदनशील मामले की निगरानी पारदर्शिता और तेजी होने की उम्मीद जताई जा रही है