मालासेरी डूंगरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाबः 4 मार्च को भव्य फागोत्सव एवं श्री हरिराम जी जन्मोत्सव का आयोजन....
आसींद विश्व विख्यात तीर्थ स्थल और भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली, मालासेरी डूंगरी के पावन प्रांगण में आगामी 4 मार्च 2026 को भव्य 'फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह' का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय आयोजन में भक्ति,
संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन के मुख्य आकर्षण कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे श्री गणेश वंदना के साथ होगी। महोत्सव के दौरान निम्नलिखित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हरजस एवं फागोत्सवः 'साडू माता मातृशक्ति संगठन' द्वारा पारंपरिक हरजस गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा परिसर फाल्गुनी रंगों और भक्ति रस में सराबोर
होगा। श्री हरिराम जी जन्मोत्सवः बगड़ावत कुल के मांडे रावजी के प्रथम राजकुमार श्री हरिराम जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म संवत् 856 चैत्र कृष्ण-1 (धुलंडी) को हुआ था। परंपरागत गैर नृत्यः महाप्रतापी हरिराम जी की जयंती के उपलक्ष में राजस्थान का प्रसिद्ध और पारंपरिक गैर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।