भवनीमंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक: फसल खराबे के मुआवजे की मांग, रैली निकालकर सौंपेंगे ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ग्राम समिति मिश्रौली की बैठक शिवालय मंदिर पर हुई। इस बैठक में 23 फरवरी को तहसील में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
तहसील प्रभारी और जिला जल संरक्षण प्रमुख पीरू सिंह मोयाखेड़ी ने बताया कि खरीफ 2025 की फसल खराब हुए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन किसानों को अभी तक न तो संपूर्ण मुआवजा मिला है और न ही बीमा राशि।
तहसील मंत्री गोपाल पाटीदार ने बताया कि राजगढ़ और रेवा डैम से प्रभावित किसानों को उनकी डूब में आई जमीन का मुआवजा भी अब तक नहीं मिला है।
इन विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ 23 फरवरी को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी, भवानी मंडी में एक बैठक करेगा। इसके बाद एक रैली निकाली जाएगी और एसडीएम को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी गांवों से हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में भूपेंद्र सिंह, भारत राम जी, प्रधान सिंह, बाबूलाल जी, गौरी शंकर, जगदीश जी और मिश्रौली के अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar