logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुलुंड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के डिब्बे में आग, बड़ा हादसा टला


मुंबई: सूत्र
मुलुंड रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब 9:32 बजे एक लोकल ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की घटना सामने आई। यह ट्रेन सीएसटी की ओर जा रही थी और प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी, तभी अचानक एक कोच से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। यात्रियों को फौरन सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

26
1184 views

Comment